फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब एंड सिंध बैंक ने रुपे कार्ड की शुरुआत की

Mon, 29 Oct 2012 07:32 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एंड सिंध बैंक ने रुपे डेबिट कार्ड, रुपे किसान कार्ड, रुपे पनग्रेन कार्ड की शुरुआत की है। इसकी शुरुआत बैंक के सीएमडी डीपी सिंह ने की। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सिंह ने बैंक के वर्तमान और भावी ग्राहकों को उपयुक्त बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु बैंक द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों से अवगत कराया।
विज्ञापन


सिंह ने लोगों को बैंक की तरफ आकर्षित करने हेतु बैंक द्वारा इसकी शाखाओं और एटीएम नेटवर्क के विस्तार, बैंकों के सीबीएस कार्यान्वयन के माध्यम से उपयुक्त बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने जैसे कदमों के बारे में बताया। बैंक द्वारा रुपे कार्ड की नई शुरूआत पर उन्होंने बताया कि बैंक ने इसके लिए कोई शुल्क नहीं रखा है तथा इस पर कोई सालाना शुल्क भी नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें