एयर इंडिया के निजीकरण पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने सरकार को चेताया है कि इससे उड्डयन क्षेत्र में समस्याएं बढ़ेंगी।
सीपीआई ने चेन्नई और कोलकाता हवाई अड्डों को भी निजी क्षेत्र को सौंपने के प्रति सरकार के चेतावनी दी है।
सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव और राज्यसभा सांसद डी राजा ने प्रधानमंत्री को लिखे चिट्ठी में कहा है कि सरकार के ऐसे कदमों से न सिर्फ कर्मचारियों का मनोबल गिरेगा बल्कि यह बात भी झूठी साबित होगी कि सरकार एयर इंडिया में जान फूंकना चाहती है।
कोलकाता और चेन्नई हवाई अड्डों के आधुनिकीकरण के लिए भारतीय एयरपोर्ट प्राधिकरण काफी खर्च कर चुका है, ऐसे में इनको निजी क्षेत्र को सौंपने का कोई औचित्य नहीं है।
यह बात लगातार सामने आती है कि प्रबंधन में कमी के कारण एयर इंडिया को घाटा हो रहा है।