फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी का शुद्ध मुनाफा 10 फीसदी बढ़ा

Fri, 25 Jul 2014 06:20 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का चालू वित्त वर्ष 2014-15 की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 10 फीसदी बढ़कर 1,405.12 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 1,275.32 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।
विज्ञापन


समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आमदनी बढ़कर 12,825.13 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 11,746.59 करोड़ रुपये थी।

अप्रैल-जून 2014 तिमाही में बैंक का सकल एनपीए बढ़कर 5.48 फीसदी पर पहुंच गया, जो जनवरी-मार्च तिमाही में 5.25 फीसदी पर था। इसके अलावा आलोच्य तिमाही में बैंक का शुद्ध एनपीए बढ़कर 3.02 फीसदी तक पहुंच गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें