केंद्र सरकार ने महंगाई से थोड़ी राहत देते हुए पेट्रोल, डीजल और गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं।
पेट्रोल की कीमत में जहां प्रति लीटर 2.43 रुपये की कमी की गई वहीं डीजल के दाम प्रति लीटर 3.60 रुपये घटाए गए। इसी तरह गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दामों में 23.50 रुपये की कमी की है।
अभी तक राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो का एक सिलेंडर 608.50 रुपये का मिला करता था, लेकिन कीमतों में कमी होने के बाद यह 585 रुपये में मिलेगा। नई दरें शुक्रवार आधी रात से लागू हो गई।