फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, कच्चा तेल 110 डॉलर पार!

Mon, 19 Aug 2013 08:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क/एंजेसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस्र में जारी हिंसा के कारण पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका से आपूर्ति घटने की आशंकाओं से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव बढ़ कर 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गए।
विज्ञापन


इससे घरेलू बाजार में पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। रुपये में जारी गिरावट से सरकारी तेल कंपनियों पर घाटे का दबाव पहले से ही बढ़ा हुआ है। ऐसे में कच्चे तेल में तेजी उन्हें कीमतें बढ़ाने पर मजबूर कर सकती है।

लंदन में ब्रेंट क्रूड का अक्तूबर वायदा 110.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी स्वीट क्रूड का वायदा 107.26 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

मिस्र में जारी हिंसा की आंच आसपास के देशों में भी फैलने का खतरा दिख रहा है, जिससे तेल की आपूर्ति बाधित होने का खतरा पैदा हो गया है।

उधर इराक में बसरा स्थिति मुख्य तेल आपूर्ति टर्मिनल में रखरखाव का काम जारी है, जिससे यहां भी उत्पादन प्रभावित हो रहा है।

इसके अलावा लीबिया में हिंसा और हड़ताल से तेल आपूर्ति में बाधा की खबरों से भी बाजार में तेल के भाव बढ़ रहे हैं। ऐसे में घरेलू बाजार में भी तेल के दाम आने वाले दिनों में बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें