रविवार को पेट्रोल की कीमतों में 82 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 61 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें रविवार आधी रात के बाद यानी 16 फरवरी से लागू होंगी।
अगस्त 2014 के बाद तेल की कीमतों में यह पहली बढ़ोतरी है। इस बढ़ोतरी का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की बढ़ती कीमतें हैं।
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 56.49 रुपए प्रति लीटर मिल रहा पेट्रोल 57.31 रुपए में मिलेगा। वहीं इस बढ़ोतरी से 46.01 रुपए में मिलने वाला डीजल भी 46.62 रुपए में मिलेगा।