फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल को देख राजनीति में आने लगे आईआईटीयन्स

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की सत्ता में आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल की अद्भुत वापसी से आईआईटी खड़गपुर के छात्र राजनीति में कैरियर बनाने को लालायित दिख रहे हैं। इसी संस्थान के छात्र रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के राजनीतिक कैरियर की सफलता ने उन्हें प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन


आईआईटी खड़गपुर में मेकैनिकल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र अतुल आशुतोष अग्रवाल का कहना है कि आईआईटी से स्नातक करने के बाद मेरे पास राजनीति में कैरियर बनाने का भी एक विकल्प है।

केजरीवाल ने साबित कर दिया कि आईआईटी और इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले भी सफलतापूर्वक राजनीति में कैरियर बना सकते हैं।
विज्ञापन

बनाया 'आप आईआईटी खड़गपुर' फेसबुक पेज

पहले से ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके अग्रवाल ने कहा कि केजरीवाल ने राजनीति में आने का हमारा रास्ता आसान कर दिया है। उन्होंने हमें रास्ता दिखाने के साथ ही प्रेरित किया है।

दिल्ली चुनाव के दौरान आप के ऑनलाइन और फोन अभियान में सहायता करने वाले भूभौतिकी द्वितीय वर्ष के छात्र लोकेश देशमुख का कहना है कि केजरीवाल की वजह से पार्टी में शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों के छात्रों के स्वयंसेवक के रूप में शामिल होने की संख्या बढ़ रही है।

इसके अलावा भारी संख्या में आईआईटियन्स फेसबुक पेज ‘आप आईआईटी खड़गपुर’ के मंच पर एकसाथ आए हैं। केजरीवाल के शिक्षक रहे संस्थान के पूर्व निदेशक प्रोफेसर शंकर कुमार शोमे का कहना है कि छात्रों को ऐसी शिक्षा दी जाती है ताकि वे ऊंचाइयों के शिखर पर आसानी से पहुंच सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें