फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर पर ही मिलेगी पेंशन, नहीं होंगे लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार जल्द ही बुजुर्ग और विकलांग पेंशनरों की दिक्कतें दूर करने के कदम उठा सकती है। सरकार का मानना है कि बुजुर्ग और विकलांग पेंशनरों को उनकी पेंशन घर पर ही दे दी जाए। साथ ही वह कर्मचारियों के रिटायरमेंट के दिन ही उन्हें पेंशन ऑर्डर सौंप देने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र ने कहा है कि सरकार जल्द ही इस दिशा में कदम उठा सकती है। जितेंद्र सिंह का कहना है कि सरकार का पेंशन और पेंशनर कल्याण विभाग इस मोर्चे पर काम कर रहा है ताकि पेंशनर अपनी जिंदगी गरिमापूर्ण तरीके से बिता सकें।
Trending Videos
विज्ञापन

पेंशन का उपाय है जरूरी

सरकार चाहती है कि पेंशनरों के सभी बकायों का पूरी तरह भुगतान हो जाए और पेंशन ऑर्डर भी रिटायरमेंट के दिन ही जारी कर दिए जाएं। नई सरकार इस लक्ष्य को किसी भी कीमत पर पूरा करेगी। सिंह पेंशन मामलों पर राज्यों के सचिवों से बातचीत में सरकार का यह इरादा जता रहे थे।

सिंह ने कहा कि बुजुर्ग और विक लांगों के लिए ऐसा तरीका अपनाना चाहिए, जिससे उन्हें पेंशन घर पर ही मिल जाए। प्रधानमंत्री मोदी के स्किल्स, स्केल और स्पीड के नारे को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि पेंशन विभाग को सेवानिवृत लोगों के कौशल के इस्तेमाल पर जोर देना चाहिए।

उनका अनुभव समाज को बेहतर बनाने के काम आ सकता है। देश में रिटायर होने वाले लोगों की बढ़ती तादाद को देखते हुए इस तरह के उपाय बेहद जरूरी हैं। उन्होंने रिटायरमेंट से पहले कर्मचारियों के लिए वर्कशॉप आयोजित कराने पर भी जोर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें