फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज-आलू की कीमतों में गिरावट शुरू

Tue, 19 Nov 2013 12:03 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कई महीनों तक आम आदमी के आंसू निकालने के बाद थोक मंडियों में प्याज के दाम गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन


नई फसल आने से महाराष्ट्र की मंडियों लासलगांव और पिंपलगांव में प्याज 2,600 से 3,200 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकने लगा है। आवक बढ़ने का असर दिल्ली की थोक मंडियों पर दिखा है।

ये देश के 10 सबसे बड़े दानवीर
आजादपुर मंडी में प्याज का अधिकतम भाव पिछले 10 दिनों में 5,500 रुपये प्रति क्विंटल से घटकर करीब 4,375 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया है। लेकिन खुदरा बाजार में अभी भी प्याज 55 से 65 रुपये किलो के बीच बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में नए आलू की आवक बढ़ने के साथ इसके भाव भी घटने लगे हैं। आलू का थोक भाव 12 से 18 रुपये किलो की रेंज में आ गया है।

एक्सिस बैंक पर हो सकता है विदेशी कब्जा!
नेशनल हॉर्टिकल्चर रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन (एचएचआरडीएफ) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र की लासलगांव मंडी में प्याज के भाव पिछले एक सप्ताह के दौरान तेजी से गिरे हैं। सोमवार को प्याज का मॉडल रेट 4,900 रुपये प्रति क्विंटल से गिरकर 2,600 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें