पेट्रोलियम सेक्टर की सरकारी ओएनजीसी (ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन) देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) से आगे निकलते हुए बाजार की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।
शेयरों में बृहस्पतिवार को दर्ज की गई 1.73 फीसदी की बढ़त की बदौलत कंपनी ओएनजीसी की पूंजी 2,86,223 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जिससे बाजार पूंजीकरण के मामले में वह टॉप पर पहुंच गई।
दूसरे नंबर पर रह गई टीसीएस की पूंजी उससे 2,289 करोड़ रुपये कम 2,83,934 करोड़ रुपये रही।
रिलायंस इंडस्ट्रीज 2,52,968 करोड़ की पूंजी के साथ तीसरे स्थान पर सरका आई जबकि आईटीसी 2,49,144 करोड़ की पूंजी के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। कोल इंडिया 1,89,017 करोड़ की पूंजी के साथ पांचवें स्थान पर है।