पेट्रोल के वाहन चलाने वालों के लिए खुशखबरी! ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेट्रोल के दाम में कमी कर दी है।
कंपनियों पेट्रोल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर की कमी की है। यह कटौती आधी रात से लागू हो जाएगी।
अब दिल्ली में मंगलवार से पेट्रोल 61.20 रुपये प्रति लीटर की जगह 60.70 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने एक बयान में कहा है कि दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल 60.70 रुपये में मिलेगा जबकि अभी एक लीटर पेट्रोल 61.20 रुपये में मिल रहा था।
एक सितंबर के बाद से पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव किया गया है। उस वक्त पेट्रोल में प्रति लीटर 2 रुपये की कटौती की गई थी।