फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: जल्द ही सस्ता होगा पेट्रोल!

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटने और डालर के मुकाबले रुपये में मजबूती के कारण अगले सप्ताह पेट्रोल के दाम में एक रुपये प्रति लीटर तक की कमी आ सकती है। हालांकि, डीजल के दाम सब्सिडी खत्म करने की नियमित प्रक्रिया के तहत 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ेगे।
विज्ञापन


सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की संशोधित दरें 31 मार्च को घोषित करेंगी। इसके लिए चुनाव आयोग से मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा ने स्पष्ट कर दिया था कि सरकार डीजल की कीमतें तय प्रक्रिया के अनुसार बढ़ाए।

अगर कीमत बढ़ाने पर रोक लगाई गई तो यह चुनावी मौसम में लोकप्रियता बटोरने के कदम जैसा होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

चुनाव आयोग की इजाजत की जरूरत नहीं

पेट्रोल के दाम घटाने की संभावना के सवाल पर बुधवार उन्होंने कहा कि इसके लिए जून 2010 से जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है, तेल कंपनियां उसका अनुसरण कर सकती हैं। इसके लिए उन पर किसी तरह की रोक नहीं है।

उन्होंने कहा कि दरें बढ़ाने या घटाने के लिए तेल कंपनियों को आयोग की इजाजत लेने की आवश्यकता नहीं है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें पिछली बार एक मार्च को संशोधित की गई थीं। पेट्रोल के दाम 60 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के पचास पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें