यूपीए सरकार के अंतिम दिनों में भी पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली गैस उत्पादन से जुड़ी कंपनियों पर मेहरबान दिख रहे हैं। उन्होंने कंपनियों को खुश करने का आखिरी दांव चल दिया है।
मोइली चाहते हैं कि चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही प्राकृतिक गैस की दोगुनी कीमत बीते एक अप्रैल से ही प्रभावी मानी जाए। उनकी यह मंशा देख पेट्रोलियम मंत्रालय ने चुनाव के दौरान ही एक प्रस्ताव आगे बढ़ाया है।
इसमें प्राकृतिक गैस की कीमत 4.2 डॉलर प्रति यूनिट से बढ़ाकर 8.4 डॉलर प्रति यूनिट पुरानी तय तिथि यानी बीते एक अप्रैल से ही लागू करने की बात कही गई है। वह इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर भी लगवा देना चाहते हैं।