फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शिक्षकों को धमकी' देने पर मुलायम को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों की नियुक्ति को लेकर मुलायम सिंह यादव की ओर से दिए गए विवादास्पद बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें भविष्य में ऐसे बयान देने से बचने तथा आचार संहिता का उल्लंघन न करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मुलायम सिंह ने बुलंदशहर में एक चुनावी सभा में कहा था कि यदि वे (शिक्षा मित्र) चुनाव के दौरान मदद नहीं करते तो चुनाव बाद उनकी नियुक्ति के बारे में प्रदेश सरकार का फैसला वापस भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन

जवाब से संतुष्ट नहीं आयोग

इस मामले में आयोग के नोटिस के जवाब में मुलायम सिंह ने कहा था कि उन्होंने शिक्षा मित्रों का नाम नहीं लिया था।

आयोग ने इस सफाई को मानने से इंकार करते हुए अपने आदेश में कहा है कि मुलायम सिंह का बयान संदेहास्पद है। वे उत्तर प्रदेश की सरकार में भी नहीं हैं। उनका बयान पूरी तरह आचार संहिता का उल्लंघन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें