फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल व मणिपुर में भी चलेगी छुक-छुक गाड़ी

Tue, 26 Feb 2013 09:04 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक रेलवे की छुक-छुक की आवाज से वंचित रहे पूर्वोत्तर के दो अहम राज्य अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर इस साल भारतीय रेल नेटवर्क के नक्शे पर आ जाएंगे। रेल बजट में इन दोनों राज्यों में पहली बार रेल चलाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि सीमा क्षेत्रों के लिए आवश्यकता के अनुसार रेल संपर्क प्रदान करना, रेलवे के पहली प्राथमिकता है।

बंसल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश को पहली बार रेल नेटवर्क में लाया गया है। इस वर्ष रेल मंत्रालय हरमूती-नहरलागून लाइन चालू करेगा। अरुणाचल का रेल नेटवर्क से जुड़ना रणनीतिक लिहाज से भी भारत के लिए काफी मायने रखता है क्योंकि चीन की अरुणाचल के इलाके में लगातार दखल की कोशिशें होती रहती हैं।
विज्ञापन


इसी तरह मणिपुर को जोड़ने के लिए नई रेलवे लाइन परियोजना का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। बंसल ने कहा कि लामडिंग-सिल्चर और रंगिया-मुर्कोंगसेलेक के आमान परिवर्तन कार्य को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने वित्त मंत्री से आग्रह किया कि महत्वपूर्ण रेल संपर्क परियोजनाओं के लिए आवश्यक धन उपलब्ध कराया जाए।

नेटवर्क विस्तार
67 नई एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी।
26 नई पैसेंजर ट्रेनें।
8 डेमू और 5 मेमू ट्रेनें चलाई जाएंगी।
57 ट्रेनों का विस्तार किया जाएगा।
24 ट्रेनों के फेरों में वृद्धि की जाएगी।
22 नई लाइनें बिछाने का प्रस्ताव।
500 किमी नई लाइनें बिछाएगा रेलवे।
750 किमी ट्रैक का दोहरीकरण किया जाएगा।

रायबरेली में एक और फैक्ट्री
रेलवे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के चुनाव क्षेत्र रायबरेली में एक नया पहिया कारखाना लगाएगी।

यहां भी लगेंगे कारखाने
राजस्थान के भीलवाडा में एक ग्रीनफील्ड मेन लाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट कारखाना लगाया जाएगा।
हरियाणा के सोनीपत में राज्य सरकार के सहयोग से कोच निर्माण यूनिट लगाई जाएगी।
आंध्र प्रदेश के करनूल में मिडलाइफ रिहैबिलिटेशन फैक्टरी स्थापित की जाएगी।
मध्य प्रदेश में भोपाल के नजदीक मिसरोद में मोटराइज्ड बोगियों की मरम्मत के लिए कारखाना बनाने की घोषणा की।
ओडिशा के कालाहांडी में एक नया माल डिब्बा अनुरक्षण कारखाना स्थापित किया जाएगा।
6 नए रेल नीर बॉटलिंग प्लांट लगेंगे

यहां बनेंगे संस्थान
सिकंदराबाद में रेलवे वित्त प्रबंधन संस्थान (आईआरआईएफएम) की स्थापना की जाएगी।
नागपुर में रेल संबंधित इलेक्ट्रॉनिक टैक्नोलॉजी में प्रशिक्षण देने के लिए संस्थान की स्थापना की जाएगी।
एम फिल और पीएचडी स्तरों पर रेल से जुडे मुद्दों पर अध्ययन और शोध करने के लिए पांच फेलोशिप
कार्बन फुटप्रिंट घटाने के लिए रेल से संबंधित अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए टेरी में पीठ की स्थापना।

क्या मिलीं सुविधाएं
इंटरनेट पर 23 घंटे चालू रहेगी बुकिंग, अब यात्री आधी रात के बाद 12.30 से ही इंटरनेट पर टिकट बुक करा सकेंगे। यह बुकिंग रात 11.30 बजे तक चालू रहेगी।
अब आप अपने मोबाइल से भी रेल टिकटों की बुकिंग करके ई-टिकट प्राप्त कर सकते हैं। यात्रियों को उनके टिकटों के आरक्षण के संबंध में एसएमएस से जानकारी मिलेगी।
इंटरनेट टिकट बुकिंग की गति को तेज करेगा रेलवे। अभी हर मिनट 2000 ई टिकट निकल पाते हैं। इसे बढ़ाकर 7200 किया जाएगा।

रेलवे में कौशल विकास के लिए 25 स्थानों पर केंद्र बनेंगे
रेलवे की कई योजनाओं को मनरेगा से जोड़ा जाएगा

चमकेंगे दिल्ली के स्टेशन
दिल्ली के स्टेशनों की सूरत बदलने के लिए रेल मंत्री ने पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन को उन्नत बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये की योजना घोषित की।

बंसल की शायरी
पवन मंत्री रेल बंसल ने अपने भाषण की शुरुआत क्रिस्टिन वेदरली की पंक्तियों से की। बाद में उन्होंने रेलवे की हालत में सुधार लाने के संकल्प का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि सूरत बदलनी चाहिए। एक और शेर उन्होंने पढ़ा कि न बहारों की बात करनी है न सितारों की बात करनी है तैर कर दरिया पार करना है किनारों की बात करनी है। रेलवे को अपनी क्षमताओं पर भरोसा होने का जिक्र करते हुए बंसल ने कहा कि पेड़ पर बैठे परिंदे को गिरने का भय नहीं, उसे विश्वास है खुद के पंखों पर।

पर्यावरण फ्रेंडली होगी रेल
रेलवे की कैटरिंग में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
कृषि आधारित और रिसाइकिल्ड कागज के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा।
75 मेगावाट क्षमता वाले पवन चक्की संयंत्र स्थापित करने तथा 1000 रेलवे फाटकों पर सौर ऊर्जा की व्यवस्था करने का प्रस्ताव

वन बिलियन क्लब में भारतीय रेल
माल ढुलाई में भारतीय रेल जल्द ही वन बिलियन विशिष्ट क्लब में शामिल होगी। रेलवे का इस वर्ष एक अरब टन से अधिक माल लदान होने का अनुमान है। इसके साथ ही भारतीय रेल वन बिलियन टन के विशिष्ट क्लब में शामिल हो जायेगी। अभी तक सिर्फ तीन देश चीन, रूस और अमेरिका इसमें शामिल हैं।

रेल पर सवार होकर आएगी महंगाई
रेल मंत्री ने डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को माले भाडे़ के साथ जोड़ दिया है जिससे सभी प्रकार के माल भाडे़ में औसतन 5.8 प्रतिशत की वृद्धि होगी। माल भाड़ा बढ़ने से खाद्यान्न और दालों, कोयला, लोहा एवं स्टील, यूरिया, लौह अयस्क, सीमेंट, कच्चा लोहा, हाई स्पीड डीजल, मूंगफली तेल, केरोसिन और रसोई गैस के दामों में वृद्धि तय है।
विज्ञापन


हालत सुधरी
वित्त वर्ष 2013-14 में रेलवे की आय 1, 43,742 करोड़ रुपये रहने का अनुमान, जो चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान से 18062 करोड़ रुपये ज्यादा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें