फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देश में चलेंगे प्लास्टिक के नोट

Thu, 13 Dec 2012 10:47 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मनमोहन सिंह सरकार ने अब प्लास्टिक के नोट चलाने का निर्णय लिया है। वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने राज्यसभा में कहा कि शुरुआत में दस रुपये के प्लास्टिक के नोट चलाए जाएंगे और उनके प्रचलन की समीक्षा की जाएगी। प्रायोगिक चरण में दस रुपये के एक अरब नोट छापे जाएंगे और उनके प्रचलन का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस समय छप रहे कागज के दस रुपये के नोट की आयु एक साल होती है। अभी तक दुनिया के सिर्फ तीन देशों (आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड एवं रोमानिया) में ही प्लास्टिक के नोट चल रहे हैं। थाईलैंड ने प्लास्टिक नोटों का प्रचलन शुरू किया था, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया।

वित्त मंत्री ने कहा कि इस समय देश में कुल मिलाकर 11 लाख करोड़ रुपये के नोट प्रचलन में हैं। ऐसे में दस रुपये के एक अरब प्लास्टिक के नोट समुद्र में एक बूंद की तरह साबित होंगे। उन्होंने कहा कि ये नोट पर्यावरण के अनुकूल होंगे और इस बात का अध्ययन करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक नोट चलाने का मकसद जाली मुद्रा की समस्या पर अंकुश लगाना नहीं है क्योंकि जो लोग इस समय जाली नोट छाप रहे हैं, उनके हाथ में यह तकनीक और सामग्री भी आ सकती है।
विज्ञापन


मिनी एटीएम के जरिए दिया जाएगा पैसा
केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने जानकारी दी है कि सरकार की नगदी हस्तांतरण योजना को लागू करने के लिए राज्यों में बैंकों की और शाखाएं खोली जाएंगी और मिनी एटीएम के जरिए भी लाभार्थियों को घर पर यह सुविधा दी जाएगी। राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने उन 43 जिलों के जिलाधीशों की बैठक बुलायी है, जिसमें योजना को लागू करने के बारे में उन्हें दिशा निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह जिलाधीश की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने जिले में डिजिटल सूची तैयार करवाए और लाभार्थियों के बैंक खाते खुलवाएं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें