गन्ना किसानों और चीनी मिलों के दिन बहुरने के आसार हैं क्योंकि केन्द्रीय सड़क परिहवन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने पेट्रोल में 15 फीसदी एथनॉल मिलाने का रास्ता साफ कर दिया है।
इसी के साथ डीजल में भी पांच फीसदी बायो डीजल मिलाने की अनुमति दे दी गई है। इस बारे में मंत्रालय की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इस फैसले से जहां किसानों को फायदा होगा, वहीं पेट्रोलियम पदार्थों के आयात पर विदेशी मुद्रा भी कम खर्च करनी पड़ेगी। पर्यावरण में जो सुधार होगा, वह अलग है।