अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए शेयर मार्केट ने एक नया इतिहास रच दिया है। जहां एक ओर सेंसेक्स अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 29,618.59 के स्तर पर पहुंच गया, वहीं दूसरी ओर निफ्टी ने भी 8,925.05 की नई ऊंचाई को छू लिया।
सेंसेक्स मंगलवार को 29,451.65 के स्तर पर खुला और शाम को 292.20 अंकों की तेजी के साथ 29,571.04 के स्तर पर बंद हुआ। पूरे दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,618.59 का उच्च्तम स्तर और 29,286.09 का निम्नतम स्तर छुआ।
निफ्टी मंगलवार को 8,871.35 के स्तर पर खुला और शाम को 74.90 अंकों की तेजी के साथ 8,910.50 के स्तर पर बंद हुआ। पूरे दिन के कारोबार में निफ्टी का उच्चतम स्तर 8,925.05 रहा, जबकि निम्नतम स्तर 8,825.45 रहा।