फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई चेक प्रणाली जुलाई 2013 तक टली

Mon, 18 Mar 2013 10:41 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नई चेक प्रणाली को लागू करने में आ रही दिक्कत को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर उसे लागू करने की समय सीमा में बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने सीटीएस-2010 को लागू करने की तिथि 31 जुलाई 2013 तक के लिए टाल दी है।

बैंकर्स के अनुसार टियर-1 और टियर-2 शहरों तक की तैयारी एक अप्रैल से संभव है, पर अभी गांवों और कस्बों में इसे लागू करना एक अप्रैल से मुश्किल था।

सोमवार को रिजर्व बैंक द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार बैंक सीटीएस-2010 प्रणाली को लागू करने की सभी जरूरी तैयारियां 31 जुलाई 2013 तक पूरा कर लें।

जिसकी रिजर्व बैंक जून में समीक्षा करेगा। सीटीएस 2010 के लागू होने से ग्राहकों के चेक काफी कम समय में क्लीयर हो सकेंगे। अभी यह प्रणाली एनसीआर सहित देश के बड़े शहरों में लागू है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें