केंद्र के साथ टैक्स विवादों में उलझी कंपनियों के सुर भी मोदी सरकार आते ही बदलने लगे हैं। करीब 20 हजार करोड़ रुपये के टैक्स मामले में ब्रिटिश टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने अब सुलह की राह अपनाने के संकेत दिए हैं।
शुक्रवार को कंपनी के प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्रालय और राजस्व विभाग के आला अधिकारियों से मिलकर समाधान की कोशिशें तेज कर दी हैं। सूत्रों का कहना है कि वोडाफोन के प्रतिनिधियों ने मामले के कानूनी और विवादित मसलों पर जोर देने के बजाय बातचीत से हल निकालने के संकेत दिए हैं।