फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी जल्द लाएगी 7 सीटर वैगनआर

Wed, 26 Nov 2014 09:16 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी जल्द ही 7 सीटर वैगनआर लांच करने वाली है। कंपनी इसे कॉम्पैक्ट मल्टी पपर्स व्हीकल (एमपीवी) सेगमेंट के अंतर्गत उतारेगी। माना जा रहा है कि उच्च मध्य वर्ग और उच्च वर्ग में एमपीवी सेगमेंट की बढ़ती मांग के मद्देनजर मारुति सुजुकी 7 सीटर कॉम्पैक्ट एमपीवी ला रही है। इसकी कीमत पांच से सात लाख रुपये के बीच हो सकती है। बताया गया है कि कंपनी इसे अगले साल के शुरू में पेश करेगी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मारुति सुजुकी की नई कॉम्पैक्ट एमपीवी का कूटनाम वाईजेसी रखा गया है। कंपनी ने 2013 के इंडोनेशिया ऑटो शो में इसे वैगनआर 7 सीटर कॉन्सेप्ट वेरिएंट के रूप में पेश किया था। नई एमपीवी कंपनी की मौजूदा वैगनआर 5सीटर हैचबैक प्लेटफार्म पर हो सकती है। इसे भारत और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में उतारने की योजना है।

सूत्रों का कहना है कि वाईजेसी एमपीवी की स्थिति वैगनआर से ऊपर लेकिन अर्टिगा से नीचे की होगी। इस बात की चर्चाएं हैं कि मारुति सुजुकी ने अपने वेंडरों और आपूर्तिकर्ताओं को कॉम्पैक्ट एमपीवी की मैन्यूफैक्चरिंग के लिए आधिकारिक प्रस्ताव भेज दिया है। मारुति की यह एंट्री लेवल एमपीवी डटसन गो-प्लस एमपीवी के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश करेगी। डटसन गो-प्लस 2015 की शुरुआत में लांच हो सकती है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मारुति की नई कॉम्पैक्ट एमपीवी में 1.2 लीटर के-सीरीज का पेट्रोल इंजन हो सकता है। इसका डीजल मॉडल भी लाया जा सकता है। हालांकि, इस मॉडल के लिए इस्तेमाल होने वाले इंजन की पुष्ट जानकारी नहीं है। बाजार के जानकारों की मानें तो इसकी कीमत पांच से सात लाख रुपये के बीच हो सकती है।

बाजार के रुझानों के मुताबिक एमपीवी सेगमेंट में तेजी से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ऐसे में यह सेगमेंट इतना अहम है कि इसे दरकिनार नहीं किया जा सकता है। मोटे तौर पर मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले दो वर्षों में एमपीवी सेगमेंट की ग्रोथ 18 फीसदी से अधिक रही।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें