फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में एलपीजी 11.50 रुपये महंगा

Thu, 04 Apr 2013 04:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने बृहस्पतिवार को सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम 11.50 रुपये बढ़ाने की घोषणा की। वहीं डीजल के दाम में 4 पैसे प्रति लीटर की मामूली कमी की गई है। ये बदलाव नई दिल्ली के ही उपभोक्ताओं पर लागू होंगे।
विज्ञापन


पहले दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर 410.50 रुपये में मिलते थे। अब इजाफे के बाद इसकी कीमत 422 रुपये हो जाएगी। वहीं बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 901.50 रुपये हो गई है।

सितंबर, 2012 में सरकार ने हर साल केवल छह सब्सिडी वाले सिलेंडर देने की घोषणा की थी। बाद में इसे बढ़ाकर नौ कर दिया गया।

इससे पहले 22 मार्च को पूरे देश में वैट के साथ डीजल की कीमत में 45 पैसे का इजाफा किया गया था। जनवरी, 2013 के बाद तीसरी बार डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उस समय दिल्ली में डीजल की कीमत 48.61 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।
विज्ञापन


जनवरी में सरकार ने तेल कंपनियों को हो रहे घाटे कम करने के लिए हर महीने प्रति लीटर 45-50 पैसे बढ़ाने की अनुमति दी थी। सरकार की दलील थी कि तेल कंपनियों का घाटा 1,63,000 करोड़ रुपये पहुंच गया है ऐसे में डीजल के दाम बढ़ाने जरूरी हो गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें