फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे होंगे एलसीडी, रेफ्रिजरेटर और एसी

Tue, 11 Jun 2013 09:55 PM IST
नई दिल्ली/प्रशांत श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपये की रिकार्ड कमजोरी ने आम उपभोक्ताओं के लिए महंगाई का बोझ बढ़ाने की तैयारी कर दी है।
विज्ञापन


देश की प्रमुख कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियां अगले तीन से चार दिन में एलसीडी, रेफ्रीरजेटर, एयरकंडीशनर, वॉशिंग मशीन जैसे उत्पादों की कीमतों में 3-5 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने जा रही है।

कंपनियों की इस बढ़ोतरी से होम अप्लायंस की खरीदारी पर ग्राहकों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी।

वीडियोकॉन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सीएम सिंह ने अमर उजाला को बताया कि डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। इसकी वजह से लागत में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन


खास तौर से ऐसे उत्पाद, जिनमें इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट ज्यादातर आयात होते हैं। इसे देखते हुए कंपनी 15 जून से कीमतों में तीन से पांच फीसदी तक की बढ़ोतरी करने जा रही है।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर होम अप्लायंसेज वाईवी वर्मा के अनुसार कंपनी डॉलर की कीमतों पर नजर रखे हुए है। रुपया जिस तरह से कमजोर हो रहा है, उसे देखते हुए कीमतों में जल्द ही बढ़ोतरी होगी।

हॉयर इंडिया की मार्केटिंग प्रमुख शांता रॉय संजीव के अनुसार कंपनी रुपये की कमजोर होने से बढ़ी लागत को देखते हुए कीमतों में जल्द ही बढ़ोतरी करेगी। कंपनी इसके तहत कीमतों में पांच फीसदी तक बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


इस मामले में सैमसंग इंडिया की प्रवक्ता के अनुसार कंपनी रुपये के उतार-चढ़ाव पर नजर रखे हुए हैं। रुपया कमजोर होने से लागत में बढ़ोतरी हो रही है।

कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडस्ट्री के अनुसार कीमतों पर सबसे ज्यादा असर एलसीडी, फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रीजरेटर, एयरकंडीशनर, वॉशिंग मशीन जैसे उत्पादों की कीमतों पर होगा। कंपनियों के अनुसार इनके ज्यादातर कंपोनेंट आयात होते हैं। ऐसे में लागत बढ़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें