फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो अब तक हवाई जहाज में नहीं बैठे, उनके लिए है ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप भी नए साल में हवाई यात्रा का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो कई सारी एयरलाइन रेल जैसे किराए में हवाई यात्रा करने का मौका दे रही हैं। जेट एयरवेज नए साल के लिए 2015 रुपए के टिकट में हवाई यात्रा करने की सुविधा दे रहा है और प्रीमियर क्लास के लिए 7,999 रुपए के टिकट का ऑफर दिया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, गो एयर एयरलाइन ने भी 17 लाख टिकटों को सस्ते में देने का ऑफर निकाला है, जिसके तहत सबसे सस्ती टिकट 1469 रुपए की मिलेगी। इस रेस में इंडिगो भी शामिल है, जिसके तहत सबसे सस्ती टिकट 1950 रुपए में ऑफर की जा रही है। यह ऑफर 31 दिसंबर 2014 तक ही लागू है।
विज्ञापन

1 फरवरी 2015 के बाद कर सकेंगे यात्रा

इन एयरलाइन की तरफ से यह ऑफर सबसे छोटे रूट के लिए एक तरफ का किराया है, जो सिर्फ घरेलू उड़ानों पर ही लागू है। इस ऑफर के तहत टिकट लिए गए टिकट पर यात्री 1 फरवरी 2015 से 30 सितंबर 2015 तक यात्रा कर सकते हैं। इस ऑफर के तहत खरीदे गए टिकट पर कोई भी रिफंड नहीं दिया जाएगा।

एयरलाइन कंपनियों की तरफ से इस तरह के ऑफर दिए जाने से यात्रियों का तो फायदा हुआ ही है, साथ ही एयरलाइन का ट्रैफिक भी पहले से काफी बढ़ गया है। इस साल जनवरी से लेकर नवंबर तक के समय में ट्रैफिक ग्रोथ करीब 9 प्रतिशत रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें