फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, क्या है आज सोने का भाव?

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती से स्थानीय स्तर पर खरीदारी तेज रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोना लगातार चौथे दिन उछला। सोने के भाव 200 रुपये बढ़कर 29,900 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। हालांकि, औद्योगिक एवं सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर रहने से चांदी के भाव 43,600 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने-चांदी के रेट में हुआ बदलाव

सोने-चांदी के सिक्कों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,900 रुपये प्रति पर स्थिर रही। वहीं, चांदी सिक्का लिवाली 82,000 रुपये और बिकवाली 83,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों की तेजी से थोक बाजार में खरीदारी तेज हुई। सिंगापुर में सोने के भाव 1,318.95 डॉलर से बढ़कर 1,320.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। चांदी भी 0.1 फीसदी ऊपर 20.06 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें