फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी?

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय नौकरीपेशा लोगों के वेतन में इस साल औसतन 10 फीसदी का इजाफा हो सकता है। मानव संसाधन से जुड़ी कंपनी डेलायट इंडिया ने एक सर्वे में कहा है कि भारतीय कंपनियां वित्त वर्ष 2014-15 में अपने कर्मचारियों को 10.3 फीसदी वेतन वृद्धि का तोहफा दे सकती हैं। हालांकि, यह पिछले साल हुई 10.6 फीसदी की औसत वेतन वृद्धि से कम है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

16.2 फीसदी तक बढ़ेगा अधिकतम वेतन

सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सबसे कम वेतन वृद्धि रिटेल सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगी जबकि फार्मा, हेल्थ केयर और लाइफ साइंसेज के क्षेत्र में काम करने वाले सर्वाधिक लाभ में रह सकते हैं। उनका वेतन 12.4 फीसदी तक बढ़ सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनियां अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों का वेतन 16.2 फीसदी तक बढ़ सकती हैं जबकि बड़े पदाधिकारियों का वेतन 14.7 फीसदी तक बढ़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें