फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिर्फ ताली ही नहीं बजाएंगे सलमान खान और रणबीर कपूर!

Mon, 14 Apr 2014 11:46 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि भारत में खेल और खिलाड़ियों के दिन बदलने वाले हैं। भारत में क्रिकेट तो लोकप्रिय है ही। साथ ही अन्य खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों ने भी पैसा लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर भारत में इंडियन बैडमिंटन लीग की सफलता के बाद अब टेनिस और कबड्डी की लीग भी शुरू होने जा रही है।

वहीं, अब इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के नाम से फुटबॉल में भी एक ऐसी लीग की कवायद शुरू कर दी गई है जिसमें दुनियाभर के धुरंधर फुटबॉलर भारत में खेलने आएंगे। रविवार को इस लीग की फ्रेंचाइजी टीमों के खरीदारों के नामों का ऐलान किया गया जिसमें देश की कई चर्चित हस्तियों ने टीम खरीदी।

Trending Videos

तेंदुलकर और गांगुली ने खरीदी टीम

भारत में फुटबॉल में क्रांति लाने के वादे के साथ शुरू हो रही इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की आठ फ्रेंचाइजी टीमों के खरीददारों में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी शामिल हैं।

सितंबर-अक्तूबर में होने वाली इस लीग में खेलने वाली टीमों को खरीदने की होड़ में क्रिकेट, बॉलीवुड और कॉरपोरेट दिग्गज शामिल थे।

सचिन तेंदुलकर ने पीवीपी वेंचर्स के साथ कोच्चि फ्रेंचाइजी को खरीदा है जबकि सौरव गांगुली ने स्पेनिश लीग एटलेटिको मैड्रिड और उद्योगपतियों हर्षवर्द्धन नेवतिया, संजीव गोयनका और उत्सव पारेख के साथ मिलकर कोलकाता फ्रेंचाइजी को खरीदा है।

रणबीर कपूर और सलमान खान ने खरीदी टीम

इंडियन सुपर लीग के आयोजक आईएमजी रिलायंस के सात सदस्यीय पैनल ने सभी निविदाओं का आकलन करने के बाद रविवार को विजेताओं के नामों का एलान किया।

पीवीपी वेंचर्स इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) में भी एक टीम की मालिक है। मुंबई फ्रेंचाइजी अभिनेता रणबीर कपूर और बिमल पारेख ने खरीदी है जबकि सलमान खान ने वधावन ग्रुप के कपिल वधावन और धीरज वधावन के साथ पुणे की टीम पर दांव लगाया है।

अभिनेता जॉन अब्राहम ने आई लीग टीम शिलांग लाजोंग के साथ गुवाहाटी फ्रेंचाइजी को खरीदा है। अब्राहम ने हॉकी लीग में भी एक टीम खरीद चुके हैं और फुटबॉल खेलने के शौकीन माने जाते हैं।

ISL को मिली है एआईएफएफ की मान्यता

दिल्ली की टीम समीर मनचंदा के डेन नेटवर्क ने खरीदी है। आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद का मालिकाना हक रखने वाले सन ग्रुप ने बंगलूरू फ्रेंचाइजी को खरीदा है जबकि गोवा की टीम वीडियोकॉन के वेणुगोपाल धूत, दत्ताराज सलगावकर और डेंपो के श्रीनिवास वी के कनसोर्टियम ने खरीदी है।

आईएमजी रिलायंस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पिछले साल नवंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सचिन तेंदुलकर ब्रांड एंबेसडर के तौर पर टीम के साथ जुडे़ रहेंगे।

पीवीपी वेंचर्स ने साल 2012 में आईपीएल की हैदराबाद टीम के लिए भी बोली लगाई थी। आईएमजी रिलायंस स्टार इंडिया के सहयोग से आईएसएल को आयोजित करने जा रहा है और इस लीग को अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) का समर्थन हासिल है।

ये स्टार होंगे आकर्षण का केंद्र

मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व स्ट्राइकर ड्वाइट योर्क, अर्जेंटीना के पूर्व फारवर्ड हर्नान क्रेस्पो और इंग्लैंड के माइकल ओवन इस लीग में खेलते दिखाई दे सकते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग की कामयाबी ने अन्य खेलों को भी ऐसी लीग आयोजित करने के लिए प्रेरित किया है जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सितारे उतरें।

हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के दो संस्करण सफलतापूर्वक हो चुके हैं। इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) का दूसरा संस्करण इस वर्ष होने जा रहा है। महेश भूपति की टेनिस लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है जबकि इंडियन रेसलिंग लीग के भी इस वर्ष के अंत तक होने की संभावना है।
विज्ञापन

'अनुभवी खिलाड़ियों संग खेल युवाओं का होगा विकास'

विश्व क्रिकेट में भारत का वर्चस्व स्थापित करने के बाद सर्वकालिक महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अब फुटबॉल में भी देश को आगे ले जाने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं। 24 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद सचिन ने पिछले साल क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास ले लिया था।

सचिन ने कोच्चि की टीम खरीदने के बाद कहा, "मैं दिल से हमेशा ही खिलाड़ी रहूंगा जो देश में खेल की बेहतरी के लिए हमेशा सजग रहूंगा। इंडियन सुपर लीग युवाओं को एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म देगा जहां वह काफी कुछ सीखते हुए खुद को बेहतरीन खिलाड़ी बना सकते हैं। प्रसाद पोटलुरी की अगुवाई वाली पीवीपी वेंचर्स की टीम के युवा और जोशीले खिलाड़ियों के साथ मिलना एक बेहतरीन अनुभव रहा। कोच्चि क्लब के साथ हमारा यही ध्येय होगा कि अपना लक्ष्य हासिल करें और देश में फुटबॉल की विकास में अहम योगदान करें।"

इस बीच पीवीपी वेंचर्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पोटलुरी ने कहा, "हमें गर्व है कि हमने देश के सर्वकालिक महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी जोड़ी बनाई है। इंडियन सुपर लीग में अब हम कोच्चि क्लब के विकास के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें