आर्थिक तंगी से जूझ रही किंगफिशर एयरलाइंस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सर्विस टैक्स विभाग ने 63 करोड़ रुपये सेवा कर नहीं चुकाने की वजह से किंगफिशर के दो हवाई जहाज जब्त कर लिए हैं।
सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट ने पहले ही किंगफिशर को नोटिस भेजकर चेताया था कि वह जल्द 128 करोड़ रुपये का बकाया सर्विस टैक्स जमा करे। यदि कंपनी ने सेवा कर नहीं जमा किया तो विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
इधर माना जा रहा है कि किंगफिशर पर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (मायल) का पार्किंग और निगरानी शुल्क के तौर पर 22 करोड़ बकाया है। ऐसे में मायल कंपनी को नोटिस भेजकर एयरपोर्ट खाली कराने को कह सकती है।
एतिहाद को 48% शेयर बेचेगी किंगफिशर
इधर
किंगफिशर एयरलाइंस ने ऐलान किया है कि वह कंपनी के 48 फीसदी शेयर 3000
करोड़ में एतिहाद एयरवेज को बेचेगी। इसका औपचारिक ऐलान 18 दिसंबर को किया
जाएगा।