देश में प्राइवेट इक्विटी (पीई) निवेश इस साल की पहली तिमाही में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले दोगुना होकर 2.4 अरब डॉलर हो गया।
प्राइसवाटरहाउसकूपर्स (पीडब्लूसी) की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। वहीं, 2013 की जनवरी-मार्च तिमाही में 107 सौदों के जरिए पीई निवेश 1.2 अरब डॉलर हुआ था।
पीडब्लूसी इंडिया के प्रमुख (प्राइवेट इक्विटी एवं ट्रांजेक्शन सर्विसेज) संजीव कृष्णन का कहना है कि क्या स्टॉक मार्केट की तेजी और पहली तिमाही में पीई निवेश के प्रवाह से इस बात के संकेत मिलते हैं कि साल की शेष अवधि में माहौल कैसा रहेगा।