फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पैसा जमा करेंगे तो मिलेगा ज्यादा ब्याज

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट आफिस की सावधि जमा (एफडी) और आवर्ती जमा (आरडी) पर अब आपको 0.2 फीसदी तक ज्यादा ब्याज मिलेगा। नई दरें एक अप्रैल 2014 से लागू होंगी। इसके तहत एक साल, दो साल और तीन साल की एफडी पर ब्याज में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। जबकि, पांच साल की आरडी पर 0.1 फीसदी की बढ़ोतरी सरकार ने की है। हालांकि बचत खाता, एनएससी, पीपीएफ आदि जमाओं के ब्याज में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 अप्रैल से होगा ज्यादा फायदा

एक अप्रैल से अब आपको एक साल और दो साल की एफडी पर 8.2 फीसदी की जगह 8.4 फीसदी ब्याज मिलेगा। जबकि तीन साल की एफडी पर 8.3 फीसदी की जगह 8.4 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसी तरह पांच साल की एफडी पर 8.4 फीसदी की जगह 8.5 फीसदी ब्याज मिलेगा।

एफडी के अलावा पांच साल की आरडी पर 8.3 फीसदी की जगह 8.4 फीसदी ब्याज मिलेगा। सरकार ने बचत खाते पर चार फीसदी, पीपीएफ (पब्लिक प्रॉविडेंट फंड) पर 8.7 फीसदी , नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) सहित दूसरी जमाओं की ब्याज दरों को पुराने स्तर पर बरकरार रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें