फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला यात्री सो रही थी, वह उसे लगा चूमने

विज्ञापन
विज्ञापन
हवाई यात्रा के दौरान एक व्यक्ति को अपने बगल में बैठी हुई महिला सहयात्री इतनी सेक्सी लगी की उसने उसका चुंबन ले लिया। हालांकि वह महिला यात्री उस समय सो रही थी जब उसका सहयात्री उसके होठों को चुम रहा था।
विज्ञापन


घटना अमेरिका की है, जहां देवेन्दर सिंह नामका एक भारतीय ह्यूस्टन से न्यूयार्क जाने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ान में बैठा था। थोड़ी ही देर बाद उसके बगल में खिड़की के पास वाली सीट पर एक महिला भी आकर बैठ गई।

विमान के उड़ान भरने के बाद महिला सो गई। अचानक उसे अपने होठों पर किसी के चुंबन लेने का एहसास हुआ और उसकी नींद खुल गई।
विज्ञापन

विमान उतरने के बाद हुआ गिरफ्तार

महिला का सहयात्री देवेन्दर सिंह उससे चिपका हुआ था। उसने तुरंत देवेन्दर सिंह को दूर धकेला तथा उससे दूर रहने को कहा। महिला ने घटना की जानकारी विमान चालक दल के एक सदस्य को दी और कहा कि जब विमान उतरेगा तो वहां पुलिस मौजूद रहनी चाहिए।

सोमवार को एफबीआई ने नेवार्क में विमान उतरने के बाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अमेरिका में उड़ान के दौरान विमान में होने वाले यौन दुर्व्यवहार के मामलों के लिए संघीय सरकार के पास विशिष्ट अधिकार क्षेत्र है।

दोषी पाए जाने पर सिंह को अधिकतम दो साल की सजा और 2,50,000 डॉलर जुर्माने की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें