फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में फेसबुक- ट्विटर यूज करने की मिली आजादी

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने कर्मचारियों के इंक्रीमेंट के बाद अब कर्मचारियों को उनके मनपसंद एक सुविधा दे दी है। कंपनी ने कर्मचारियों से कहा है कि वो ऑफिस में अपने काम के दौरान फेसबुक-ट्वीटर का प्रयोग कर सकते हैं। पर उन्हें काम भी सही से करना होगा।
विज्ञापन


बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के मुताबिक इससे पहले इंफोसिस में काम के दौरान कर्मचारियों के फेसबुक-ट्वीटर यूज करने पर मनाही थी। इंफोसिस की तरफ से लिए गए इस तरह के फैसले के बाद आगे और भी बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद शुरू हो गई है।

कंपनी के नए सीईओ विशाल सिक्का के आने के बाद से ही कर्मचारियों के हित में बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। पिछले साल इंफोसिस में बड़ी संख्या में बड़े पदों पर काम करने वाले कई अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

विशाल सिक्का देंगे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

बेंगलुरू में रहने वाली श्रेया बजाज जोकि आईटी कंपनियों में बड़े पदों पर लोगों की नियुक्तियों करने में आईटी कंपनियों की मदद करती है। श्रेया के मुताबिक इस तरह के बदलवा भले ही देखने में बड़े न लगे, सिक्का लोगों को बताना चाहते हैं कि आने वाले समय में और बड़े निर्णय लिए जाएंगे।

कंपनी में टेलेंट को बरकरार रखने के लिए इंफोसिस में और अच्छा माहौल तैयार किया जाएगा। आने वाले अक्टूबर से इंफोसिस के 1,60,000 कर्मचारी अपनी पर्सनल डिवाइस से ट्वीट कर सकेंगे।

पर इंफोसिस ने इस पर कोई भी अधिकारिक बयान देने से मना कर दिया है। इंफोसिस ने कहा कि इस बाबत 10 अक्टूबर को तस्वीर साफ होगी।

थॉमसन रॉयटर्स के सर्वेक्षण के मुताबिक कंपनी ने सिंतबर माह में खत्म हुई तिमाही में 21 फीसदी का शुद्घ मुनाफा कमाया है। थॉमसन रॉयटर्स ने इंफोसिस के कर्मचारियों का इंटरव्यू कर पता लगाया कि कंपनी आसानी से फेसबुक के प्रयोग की आजादी दे देगी। इस बाबत कंपनी के सीईओ की तरफ से अपने कर्मचारियों को मेल भेजे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें