फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक बद्रीनाथ नोकिया के निदेशक मंडल में

Thu, 19 Jun 2014 09:08 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
फिनलैंड की टेलीकॉम कंपनी नोकिया के निदेशक मंडल में भारतीय मूल के विवेक बद्रीनाथ को शामिल किया गया है। उनका कार्यकाल 2015 की आम बैठक तक रहेगा।
विज्ञापन


कंपनी ने बताया है कि वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में बद्रीनाथ और डेनिस स्ट्रिग्ल नए सदस्य चुने गये हैं, जबकि रिस्टो सिलसमा, ब्रूस ब्राउन, एलिजाबेथ दोहेत्री, जौको कार्विनेन मार्टेन मिस्कास, एलिजाबेथ नेल्सन और कारी स्टाडिग दोबारा से बोर्ड के लिए निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


बोर्ड में चुने गए बद्रीनाथ का जन्म वर्ष 1969 में हुआ था और अभी वह हास्पिटैलिटी क्षेत्र की कंपनी एकोर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

वह उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक वस्तुएं बनाने वाली कंपनी थॉमसन इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में वह भारत में 2000-03 तक रह चुके हैं। बद्रीनाथ के पिता 1950 में भारत से जाकर फ्रांस में बस गए थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें