केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों से उत्साहित विश्व बैंक का कहना है कि 2016-17 में भारत चीन की आर्थिक विकास दर के बराबर पहुंच जाएगा।
विश्व बैंक के चीफ इकनॉमिस्ट और सीनियर वाइस प्रेसीडेंट कौशिक बसु ने पत्रकारों को बताया कि हमारा विश्लेषण है कि भारत 2016 और 2017 में चीन की ग्रोथ की बराबरी कर लेगा।
बसु ने कहा कि चीन की आर्थिक विकास दर ऊंची बनी रहेगी, लेकिन इसमें थोड़ी आनी शुरू हो जाएगी और 2017 तक 6.9 फीसदी पहुंच जाएगी। पिछले कुछ समय के दौरान यह पहली बार होगा जब भारत की आर्थिक विकास दर चीन के बराबर हो जाएगी।
विश्व बैंक ने 2014 में भारत की विकास दर 5.6 फीसदी और 2015 में विकास दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। वहीं विश्व बैंक ने चीन की विकास दर 2014 में 7.4 फीसदी और 2014 में 2015 7.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।
इस बीच विश्व बैंक ने यह भी कहा है कि पिछले 30 वर्षों से ऊंची आर्थिक विकास दर दर्ज करने वाले चीन के लिए 7 फीसदी आर्थिक विकास दर के साथ जीना सीखना होगा। यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए एक चुनौती हो