फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने में वसूला 3,37,907 करोड़ का टैक्स

Thu, 07 Nov 2013 03:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2013-14 में अप्रैल से अक्तूबर के दौरान इनकम टैक्स संग्रह में पिछले वर्ष की तुलना में 11.58 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह पिछले वर्ष की इसी अवधि के 3,02,844 करोड़ रुपए के मुकाबले बढ़कर 3,37,907 करोड़ रुपए हो गया है।
विज्ञापन


कॉरपोरेट घरानों से मिलने वाले इनकम टैक्स में भी 8.23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष की इसी अवधि के 1,93,679 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 2,09,622 करोड़ रुपए हो गया।

व्यक्तिगत आयकर का कुल संग्रह पिछले वर्ष की इसी अवधि के 1, 06,097 करोड़ रुपए के मुकाबले 17.89 प्रतिशत बढ़कर 1,25,078 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया। शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह भी पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 2,50,900 करोड़ रुपए के मुकाबले 13.33 प्रतिशत बढ़कर 2,84,339 करोड़ रुपए तक जा पहुंचा।
विज्ञापन


सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स के संग्रह (एसटीटी) में 5.67 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह 2,645 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया। संपत्ति कर में 5.86 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के 529 करोड़ रुपए के मुकाबले 560 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें