सेक्टर-एक, पंचकूला स्थित गवर्नमेंट पीजी कालेज में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुश्ती चैंपियनशिप शुरू हो गई है। इस चैंपियनशिप के लिए 210 पुरुषों और 105 महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने नाम दर्ज करवाए हैं।
चैंपियनशिप का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता मनवीर कौर गिल ने किया, जबकि कालेज के प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की। डा. सिंह ने एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणवी खिलाड़ियों की भूमिका पर जोर दिया।
उन्होंने भिवानी एवं सोनीपत के कुश्ती खिलाड़ियों के नामों का भी उल्लेख किया। ललिता, समीक्षा, पूजा, संजू जाखड़, प्रदीप, कर्मजीत ऐसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने जौहर दिखाए हैं।
उन्होंने कहा कि एनएस सिवाच, राम मेहर सिंह, डा. केएस बेनीवाल, उपनिदेशक (खेल ) ने पहल की और तीन दिवसीय राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजित करवाया। राममेहर को इस चैपिंयनशिप का समन्वयक बनाया गया है।
प्रतियोगिता का समापन 8 नवंबर को होगा।