फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले पढ़ें ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
आपका क्रेडिट स्कोर खराब करने के लिए लोन के अलावा टेलीफोन बिल और क्रेडिट कार्ड के भुगतान में की गई ढिलाई ही पर्याप्त है। ऐसे में अपनी छोटी-छोटी आदतों को बदल कर आप अपनी आकस्मिक और योजनागत जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन


क्रेडिट सूचनाएं रखने वाली एजेंसियां बैंकिंग इंडस्ट्री के साथ-साथ टेलीकॉम इंडस्ट्री और बीमा कंपनियों को भी तेजी से अपने साथ जोड़ने की कवायद में हैं।

यानी आने वाले कुछ समय में आपका बीमा प्रीमियम देने का रिकॉर्ड भी क्रेडिट स्कोर में अहम हो जाएगा। इसी तरह टेलीकॉम कंपनियां भी पोस्टपेड ग्राहकों की क्रेडिट लिमिट तय करने में क्रेडिट स्कोर का सहारा ले रही है।

क्रेडिट कार्ड दिलाता है लोन!

पंजाब नेशनल बैंक के जनरल मैनेजर एसएस भाटिया के अनुसार बैंक किसी भी ग्राहक के कर्ज का आवेदन स्वीकार करने से पहले उसका क्रेडिट स्टोर जरूर देखता है। यदि उसका कर्ज चुकाने का रिकॉर्ड अच्छा है, तो उसे कर्ज देना बैंक के लिए आसान हो जाता है।

क्रेडिट इनफार्मेशन कंपनी से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार कंपनियों की कोशिश अब सभी तरह के टेलीफोन ग्राहकों का रिकॉर्ड क्रेडिट ब्यूरो में लाने की है। ऐसे में उपभोक्ता के लिए यह बेहद जरूरी है कि वह अपना क्रेडिट रिकॉर्ड शुरू से ही बेहतर रखे। यदि उनका रिकॉर्ड खराब हो गया है, तो वह सलाहकार कंपनियों के साथ मिलकर अपने रिकॉर्ड को बेहतर कराए।
विज्ञापन

सेटलमेंट से नहीं सुधरता रिकॉर्ड

ज्यादातर क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के सामने यह समस्या आती है। वह पहले तो अपने बिल का भुगतान नहीं करते हैं, बाद में बैंक को कुछ राशि देकर सेटलमेंट कर लेते हैं। लेकिन ऐसा करना उनकी गलती है। सेटलमेंट से उनका रिकॉर्ड नहीं सुधरता है। ऐसे में सेटलमेंट की जगह आप अपने बैंक को पूरा भुगतान करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें