कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने कंपनियों के लिए अपने कर्मचारियों का बैंक खाता नंबर देना अनिवार्य कर दिया है।
ईपीएफओ ने कहा है कर्मचारियों को यूनिवर्सल पीएफ अकाउंट नंबर जारी करने और उन्हें रकम का भुगतान करने के लिए बैंक शाखाओं के आईएफएससी कोड समेत बैंक खाता नंबर देना जरूरी है।
नए आदेश के मुताबिक कंपनियों को 15 अक्टूबर तक कर्मचारियों का बैंक खाता नंबर ईपीएफओ को मुहैया करा देना होगा। साथ ही उसे उस बैंक शाखा का आईएफएससी कोड भी देना होगा, जिसमें कर्मचारी का खाता है।
ईपीएफओ मुख्यालयों ने अपने 120 फील्ड दफ्तरों से कहा है कि वे कर्मचारियों के यूनिवर्सल पीएफ अकाउंट नंबर के लिए कोर बैंकिंग की सुविधा वाला बैंक खाता नंबर मंगाएं।