आईडीबीआई बैंक ने ई-वेस्ट (इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट) मैनेजमेंट पॉलिसी लांच की है। इसके जरिए बैंक ने पर्यावरण सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाई है।
इस पॉलिसी के जरिए बैंक ई-वेस्ट मसलन बेकार कंप्यूटर, प्रिंटर्स और एसेसरीज, नेटवर्क उपकरण, आईटी उपकरण और अन्य इलेक्ट्रानिक सामानों के नुकसानदायक प्रभावों को रोक सकेगा।
आईडीबीआई बैंक के सीएमडी एमएस राघवन ने पॉलिसी लांच करते हुए कहा कि बैंक की सभी शाखाएं अब ई-वेस्ट का निस्तारण मनोनीत वेंडर के जरिए करेंगी। ऐसे वेंडरों का राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में पंजीकृत होना अनिवार्य होगा।