फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए इस साल कितनी बढ़ेगी सैलरी, किसको होगा फायदा?

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में कंपनियों के शीर्ष प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को इस साल दोहरे अंकों में वेतन वद्धि मिल सकती है। एक ताजा सर्वे के मुताबिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) जैसे पदों पर कार्यरत अधिकारियों का वेतन इस साल 10.2 फीसदी तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन


इससे नीचे के शीर्ष प्रबंधन में अधिकारियों को 10.5 फीसदी की वेतन वृद्धि मिल सकती है। ग्लोबल स्तर पर प्रबंधन संबंधी सलाहकार सेवाएं देने वाले हे ग्रुप के ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक सीईओ और एमडी स्तर के आला अधिकारियों को इस साल (2014-15) पिछले साल के मुकाबले कुछ अधिक वेतन वृद्धि मिलने की संभावना है।

पिछले साल के 10 फीसदी के मुकाबले इस वर्ष इन्हें 10.2 फीसदी वेतन वृद्धि मिल सकती है। इसी तरह प्रबंधन में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत (सीनियर मैनेजमेंट) अधिकारियों की तनख्वाह 10.4 फीसदी के मुकाबले 10.5 फीसदी तक बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

बेहतर होगी वेतन बढ़ोतरी

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश का आर्थिक परिदृश्य बेहतर होता दिख रहा है। कंपनियों को लग रहा है कि सरकार कारोबार को आगे बढ़ाने वाले कदम बढ़ाएगी।

ऐसे में कंपनियां इसा साल अपने शीर्ष अधिकारियों को कुछ अधिक वेतन वृद्धि देने से नहीं हिचकिचाएंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की अर्थव्यवस्था के सकारात्मक माहौल के चलते इस साल देश के कॉरपोरेट जगत से जुड़े उच्च अधिकारियों को एशिया, यूरोप और अमेरिकी बाजार के मुकाबले बेहतर वेतन वृद्धि मिल सकती है।

रिपोर्ट में बताया गया है अधिकारियों को वेतन के अलावा कंपनी की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के मामले में इस साल रुख थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इसकी वजह अधिकारियों को सुविधाओं की अपेक्षा नकद भुगतान देने पर कंपनियों का जोर बढ़ना है। ऐसे में वेतन के साथ मिलने वाली सुविधाओं का दायरा इस साल छोटा हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें