फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा एकॉर्ड और सीआर-वी का करेगी रिकॉल

Thu, 17 Jul 2014 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी ऐसा पैसेंजर साइड एयरबैग इनफ्लेटर में आई खामियों के मद्देनजर ग्लोबल रिकॉल के तहत कर रही है। कंपनी साल 2003 में बनी 1085 एकॉर्ड, 252 सीआर-वी और साल 2003 में बनी एक सीआर-वी का रिकॉल करेगी।
विज्ञापन


2002 और 2003 मॉडल की 1338 गाडिय़ां होंगी रिकॉलबुधवार को होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार कंपनी सभी ग्राहकों को अपने स्तर पर सूचना देगी। इसके अलावा ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर 17 अंकों वाली व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर डालकर भी अपने वाहन के बारे में जानकारी ले सकेंगे।

कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार ग्लोबाल रिकॉल के तहत यह कदम उठाया गया है। चूंकी यह रिकॉल 10 साल पुरानी कारों का है, इसलिए कंपनी डीलर, बीमा कंपनी आदि के जरिए भी ग्राहकों से संपर्क करने की कोशिश करेगी। उनके अनुसार भारत में किसी भी गाड़ी की शिकायत नहीं आई है, फिर भी कंपनी एहतियात के तौर पर इन्हें रिकॉल कर रही है। कंपनी के अनुसार वह गाडिय़ों में रिप्लेसमेंट मुफ्त में करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें