फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसएमई के लिए यूनिट बंद करना होगा आसान

Mon, 17 Nov 2014 09:24 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव किया है।
विज्ञापन


संशोधन प्रस्ताव का मकसद एमएसएमई के लिए कारोबार को बंद करने और नुकसान में चल रही यूनिट को फिर से चलाने के नियमों को आसान बनाना है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में नीति बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन


एमएसएमई मंत्रालय का कहना है कि यह प्रस्ताव किया गया है कि एमएसएमई एक्ट में एमएसएमई की रिस्ट्रक्चरिंग और एक्जिट के लिए अलग चैप्टर जोड़ा जा सकता है।

इसके तहत बीमार एमएसएमई यूनिट को बंद करने का प्रावधान किया जाएगा। मौजूदा समय में अगर कोई एमएसएमई कारोबार से बाहर निकलना चाह रहा है तो इसके लिए कोई कानूनी प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन


एमएसएमई के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन लंबे समय से कारोबार से एक्जिट के लिए कानूनी प्रावधान की मांग करते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें