फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया पर कम हुई सब्सिडी पर दाम नहीं बढ़ने देने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू स्तर पर यूरिया का उत्पादन बढ़ाने के साथ यूरिया यूनिट को कम ऊर्जा खपत करने की दिशा में अग्रसर करने के लिए बुधवार को कैबिनेट ने नई यूरिया नीति 2015 को मंजूरी दे दी। नई यूरिया नीति के तहत घरेलू स्तर पर यूरिया के उत्पादन में 20 लाख टन की बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


नई यूरिया नीति के तहत यूरिया पर दी जाने वाली सब्सिडी में सालाना 4,800 करोड़ रुपये की कटौती की जाएगी, लेकिन इससे यूरिया की खुदरा कीमत को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा ताकि किसान की लागत नहीं बढ़े।
Trending Videos
विज्ञापन

268 रुपए का मिलेगा बैग

किसानों के लिए यूरिया की अधिकतम खुदरा कीमत 268 रुपये प्रति बैग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक बैग में 50 किलो यूरिया होती है। कैबिनेट ने नई यूरिया नीति को अगले चार वित्त वर्ष के लिए अपनी मंजूरी दी है।

इस नीति पर अमल करने से यूरिया यूनिट को प्रत्यक्ष रूप से सालाना दी जाने वाली 2,618 करोड़ रुपये की सब्सिडी की बचत के साथ कई अन्य मद में दी जाने वाली 2,211 करोड़ रुपये की अप्रत्यक्ष सब्सिडी की भी बचत होगी। इस प्रकार सरकार को सालाना 4,829 करोड़ रुपये की बचत होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें