फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े की हत्या कर जिंदा जलाया, पंचायत नहीं निपटा पाई मामला

Thu, 14 May 2015 12:59 PM IST
दिलनवाज पाशा/बीबीसी संवाददाता, गया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में पुलिस का कहना है कि गया जिले में लड़की के परिजनों ने एक प्रेमी जोड़े की हत्या कर दी है। गया के पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बीबीसी संवाददाता दिलनवाज पाशा को बताया कि यह ऑनर किलिंग का मामला लगता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'एक शादीशुदा व्यक्ति जयराम मांझी को एक लड़की से प्रेम हो गया था। लड़की के परिजनों ने पहले दोनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर दोनों को जला दिया।'

पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अबतक एक व्यक्ति की ही गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन

पंचायत की बैठक के बाद हुई हत्या

खबरें थीं कि मामले पर पंचायत की बैठक भी हुई थी। लेकिन मनु महाराज का कहना था कि पंचायत ने मामले को निपटाने की कोशिश की थी लेकिन महिला के परिजन नहीं माने और दोनों की हत्या कर दी।

पु‌लिस ने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर लिए हैं जिन्हें डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जाएगा।

मारा गया युवक जयराम मांझी गांव का ही दामाद था और उसे अपने साले की बेटी से प्रेम हो गया था। घटना बुधवार को गया ज‌िले के वजीरगंज थाने के अमैठा गांव में हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें