फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी में होगी इंटरनेट की पहचान

Sat, 19 Jul 2014 08:58 AM IST
प्रशांत श्रीवास्तव/अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आप डॉट कॉम के जगह देवनागरी लिपि में डॉट भारत लिखकर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। भारत डोमेन को 15 अगस्त को देश को समर्पित करने की तैयारी है।
विज्ञापन


हिंदी में भारत डोमेनइस बारे में नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर गोविंद ने अमर उजाला को बताया कि सरकार के तरफ से हिंदी भाषा में भारत डोमेन को लांच करने का प्रस्ताव आया है। इसके लिए हम काम कर रहे हैं। भारत डोमेन को हिंदी भाषा में लांच करने का मकसद देश की एक बड़ी आबादी को जो हिंदी भाषी है, और खास तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, उस तक इंटरनेट की पहुंच बढ़ाना है।

सूत्रों के अनुसार सरकार इस कदम के जरिए ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में खास इंटरनेट के माध्यम से बेहतर गवर्नेंस को भी मजबूत करना चाहती है। हिंदी के अलावा दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं में भी सरकार भारत डोमेन को लांच करने पर भी विचार कर रही है। मोदी सरकार के इस पहल से ऐसे लोगों के लिए इंटरनेट इस्तेमाल करना कहीं आसान हो जाएगा, जो कि अंग्रेजी में उसे इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। वह सीधे हिंदी भाषा में टाइप कर इंटरनेट को इस्तेमाल कर सकेंगे। डॉट भारत डोमेन के तहत केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की एजेंसियों को भी जोडऩे की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होगा फायदाअभी इंटरनेट पर वेबसाइट का पता जब हम देते हैं, तो डोमेन डॉट कॉम,डॉट जीओवी या डॉट इंन अग्रेजी भाषा में होता है। डॉट भारत डोमेन हिंदी भाषा में होगा। साथ ही हिंदी भाषा में ही आप इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें