सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के सदस्यों के लिए मोबाइल आधारित तीन सेवाएं लांच की हैं। केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को भविष्य निधि में योगदान करने वालों के लिए मोबाइल एप, एसएमएस आधारित यूनिवर्सल अकाउंट एक्टिवेशन और मिस्ड कॉल सेवाओं को औपचारिक तौर पर शुरू कर दिया।
इन सेवाओं के जरिये सदस्य अब मोबाइल फोन के जरिये अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर खातों को सक्रिय कर सकेंगे। पीएम में योगदान करने वाले कर्मचारी इसके जरिये पीएफ खाते में जमा रकम का जायला लेने के अलावा कई अन्य जानकारियां भी हासिल कर सकेंगे। इसी तरह ईपीएफ पेंशनर को मोबाइल एप के जरिये पेंशन बंटवारे की जानकारी मिल सकेगी।