फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने पेज को ऑनलाइन शॉप में बदल रहा फेसबुक, जानिए कैसे?

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक की योजना अपने पेज में दो नए खंड जोड़ने की है। इससे छोटी कंपनियों को अपना कारोबार करने के लिए पेज को ऑनलाइन शॉप में बदलना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


वर्तमान में फेसबुक पर 4.5 करोड़ पेज हैं और यह दो नए खंड शॉपिंग और सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। इसके जरिए कारोबारी अपने उत्पादों और सेवाओं को सीधे फेसबुक पेज पर प्रदर्शित कर सकेंगे।

फेसबुक की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शेरिल सैंडबर्ग ने कंपनी के कैलिफोर्निया स्थित हेडक्वार्टर मेनलो पार्क में इसके बारे में जानकारी दी। इस बदलाव के साथ ही फेसबुक पेज के मालिक अपने कारोबार के लिए इन दो नए खंडों- शॉपिंग और सेवा- का लाभ उठा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे कारोबारियों को मिलेगा लाभ

शॉपिंग का परीक्षण फेसबुक ने जुलाई में शुरू किया था। इसके जरिए खुदरा विक्रेता अपने उत्पादों को शॉपिंग और सेवा पेज पर प्रदर्शित कर सकते हैं।

फेसबुक इसके जरिए प्रोफेशनल सेवाएं जैसे प्लंबर या सैलून को लक्ष्य करना चाहती है।

ये दोनों नए खंड अब भी परीक्षण के चरण में हैं लेकिन आने वाले सप्ताह में इसे और व्यापक बनाने की तैयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें