फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना हुआ और सस्ता, जानिए क्या है भाव

Fri, 28 Feb 2014 07:55 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक व सिक्का निर्माताओं की तरफ से मांग कम रहने से घरेलू सराफा बाजार में चांदी 1,740 रुपए की तगड़ी गिरावट लेकर 46,560 रुपए प्रति किलो पर आ गई।
विज्ञापन


वहीं, ऊंचे भाव पर बिकवाली के चलते सोना 200 रुपए लुढ़क कर 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजारों में गिरावट का असर भी घरेलू बाजार पर देखा गया।

कारोबारियों का कहना है कि ऊंचे भाव के चलते बाजार में मुनाफा वसूली और सुस्त मांग का दबाव सोने की कीमतों पर पड़ा। विदेशी बाजारों में भी गिरावट से घरेलू बाजार का सेंटीमेंट कमजोर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन में सोने के भाव 0.35 फीसदी गिरकर 1,327.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गए और चांदी 0.42 फीसदी नीचे 21.17 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। निवेशकों ने बुलियन मार्केट से अपने फंड मजबूत इक्विटी बाजार में ट्रांसफर किए।

घरेलू बाजार में सोने में गिरावट का असर गिन्नी पर नहीं हुआ। सोने की आठ ग्रामी गिन्नी 25,500 रुपए प्रति पर स्थिर रही।

हालांकि, चांदी सिक्कों के भाव 1,000 रुपए गिर गए। चांदी सिक्का लिवाली 88,000 और बिकवाली 89,000 रुपए प्रति सैकड़ा रह गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें