सराफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतें 100 रुपये गिर कर 28,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गईं।
वैश्विक स्तर पर कमजोर रुझान और मौजूदा स्तर पर ज्वैलर्स की ओर से खरीदारी में सुस्ती के कारण सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
चांदी भी दबाव में रही और इसकी कीमतें 635 रुपये गिर कर 39,400 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं।