फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने, चांदी में निवेश के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म

Tue, 23 Oct 2012 11:57 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा कारोबार से जुड़ी दो प्रमुख कंपनियों ने थोक भाव पर निवेश का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत निवेशक थोक मूल्य पर छोटी मात्रा में सोने और चांदी की खरीद कर सकेंगे।
विज्ञापन


ऋद्धिसिद्धि बुलियंस और फिनकर्व बुलियन प्राइवेट लिमिटेड की इस प्लेटफॉर्म को ‘बुलियन इंडिया’ का नाम दिया गया है। इसके सदस्य ऑनलाइन प्रणाली के जरिए सोने की छड़ खरीद, बेच या रख सकेंगे। मामूली शुल्क पर खरीद की घर तक डिलीवरी की भी व्यवस्था है।

ऋद्धिसिद्धि बुलियंस के निदेशक पृथ्वीराज कोठारी ने कहा है कि लोग सोने और चांदी की खरीद करना चाहते हैं और उसका इस्तेमाल जरूरत के समय करना चाहते हैं। बुलियन इंडिया एक ऐसा माध्यम है, जहां खुदरा ग्राहक सोने और चांदी की खरीद शेयरों की तरह कर सकेंगे और जरूरत के समय उसे बाजार में बेच सकेंगे।
विज्ञापन


इस पहल के तहत एक ग्राम, 5 ग्राम, 10 ग्राम में सोने की पिंड उपलब्ध होगी। जबकि, चांदी की पिंड 10 ग्राम, 20 ग्राम, 50 ग्राम और 100 ग्राम में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें